राज्य
30-Mar-2026
...


बदलापुर, (ईएमएस)। सायबर जालसाजों द्वारा दो लोगों को एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने एवं निवेश करने पर मुनाफा होने का झांसा देकर लाखों रुपया ठगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर पश्चिम, रामसाईं नगर में रहने वाले 70 साल के ओंकारनाथ राजाराम सिंग ने डॉ.राजीव सिंग एवं मीनाक्षी के खिलाफ बदलापुर पश्चिम पुलिस थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 मार्च से 26 मार्च के दौरान अलग-अलग नंबरों से उन्हें वाट्सएप मैसेजे भेजकर मार्क सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने एवं इसके माध्यम से निवेश करने पर मुनाफा होने का झांसा देकर उनसे 31 लाख रुपया ठग लिया। इसी प्रकार एक और शख्स से 4 लाख 39 हजार रुपया ठग लिया गया। मैसेज भेजने वालों ने अपना नाम डॉ.राजीव सिंग एवं मीनाक्षी बताया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल जाधव कर रहे हैं। ‎संतोष झा-३० मार्च/२०२६/ईएमएस