राज्य
30-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हरिहरपुर स्थित खेत में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाये जा रहे साग-सब्जी और गेहूं की फसल का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण एवं रासायनिक मुक्त खेती की प्रक्रियाओं का जायजा लिया। हरि प्रसाद पाल / 30 मार्च, 2026