मुंबई (ईएमएस)। महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च मंगलवार को बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार पूरी तरह बंद है। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में न ट्रेडिंग होगी और न सेटलमेंट। यह दिन सेटलमेंट हॉलिडे भी है, जिससे सभी गतिविधियां ठप हैं। कमोडिटी बाजार में नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स (एनसीडीईएक्स) बंद रहेगा, जबकि मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज आफ इंडिया (एमसीएक्स) में शाम सत्र से कारोबार शुरू होगा। इससे पहले पिछले सत्र में घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी 50 2.14 फीसदी गिरकर 22,331.40 और बीएसई सेंसेक्स 2.22 फीसदी टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। अमेरिका-ईरान तनाव से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ, जिससे बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। सतीश मोरे/31मार्च ---