व्यापार
30-Mar-2026
...


सेंसेक्स 1635, निफ्टी 488 अंक गिरा मुंबई (ईएमएस)। शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 488.20 अंक नीचे आकर 2.14 22,331.40 पर बंद हुआ। बाजार में चारों ओर गिरावट रही। सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस , निफ्टी प्राइवेट बैंक , निफ्टी रियल्टी ), निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स , निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,447.80 अंक टूटकर 52,650 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 416.20 अंक नीचे आकर 15,203.80 पर था। सेंसेक्स पैक में 30 में से केवल दो शेयर ही लाभ के साथ ऊपर आये। बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट पर बंद हुए जबकि टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर ही लाभ पर बंद हुए। बीएसई पर आज सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 10 लाख करोड़ रुपए कम होकर 412 लाख करोड़ रुपए हो गया है जबकि ये शुक्रवार को 422 लाख करोड़ रुपए था। इस प्रकार निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बाजार में गिरावट को कारण मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता हुआ तनाव है, जिससे भी निवेशक बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। इससे पहले आज सुबह बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान ‎निफ्टी 50 करीब 0.70 फीसदी यानी लगभग 160 अंक गिरकर 22,659.60 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं बीएसई सेंसेक्स भी 514 अंक टूटकर 73,069.21 के स्तर पर रहा। वैश्विक बाजारों से भी नकारात्मक संकेत मिले। कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है, जहां ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। मुध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता इसके प्रमुख कारण हैं। एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट रही। कोस्पी में 5 फीसदी से ज्यादा, ‎निक्कई 225 में 4 फीसदी से अधिक और सीएसई 300 में भी कमजोरी देखी गई। अमेरिकी बाजार भी दबाव में बंद हुए, जहां एसएंडपी 500 और डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच आईपीओ बाजार में सुस्ती बनी हुई है। ईएमएस 30 मार्च 2026