-एनएचएआई ने एमपी-राजस्थान में किया पुनः सूचीबद्ध इंदौर (ईएमएस)। मध्य भारत की अग्रणी विज्ञापन एजेंसी दीपक एडवरटाइजिंग ने वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने एजेंसी को मध्यप्रदेश और राजस्थान क्षेत्रों के लिए पुनः एम्पैनल (सूचीबद्ध) किया है। इस दोहरी सफलता को एजेंसी की रचनात्मक उत्कृष्टता और इवेंट मैनेजमेंट में मजबूत पकड़ का प्रमाण माना जा रहा है। एजेंसी के प्रबंध निदेशक दीपक जेठा ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह 29 वर्षों की निरंतर मेहनत, नवाचार और क्लाइंट्स के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई सहित देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली विज्ञापन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपक एडवरटाइजिंग की इस सफल यात्रा में अब तक 190 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं। इनमें ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’, समिट इंटरनेशनल क्रिएटिव अवॉर्ड्स (5 बार), INS मान्यता और प्रसार भारती/सीबीएस मान्यता जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियां शामिल हैं। पिछले वर्ष एजेंसी ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक संभाले, जिनमें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एनएचएआई इवेंट्स, वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च, द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन, वेस्ट सेंट्रल और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के कार्यक्रम, क्रेडाई प्रॉपर्टी फेयर और डीपी ज्वेलर्स रतलाम शोरूम लॉन्च शामिल हैं। दीपक जेठा ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि वैश्विक बाजार की चुनौतियों को समझकर सही निर्णय लेने वाले क्लाइंट्स ही सफलता हासिल करेंगे और भारत की विकास यात्रा आगे भी मजबूत बनी रहेगी।