क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नितेश मोदी को वर्धमान जैन युवा मंच जानकी नगर का सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना गया वहीं प्रदीप छ्ल्लाणी एवं परेश मेहता को सचिव निर्वाचित किया गया। नवीन जैन एवं अंकुश रामपुरिया ने बताया कि मंच की साधारण सभा आयोजन के साथ ही सभा की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। सभा के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, संरक्षक शिखरचंद बाफना, गजराज बेताला एवं अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक में मंच के 90 से ज्यादा गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभा का संचालन अरिहंत छल्लाणी ने किया एवं आभार अश्विन लुणावत ने माना। आनंद पुरोहित/ 31 मार्च 2026