क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


- म्यूजिक शोरूम और कपड़ा कलेक्शन गोदाम की आग में करोडों का नुकसान जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर दशहर के व्यस्त व सघन व्यावसायिक इलाके करमचंद चौक के समीप बीती रात 3 मंजिला इमारत में म्यूजिक शो रूम और कपड़ा कलेक्शन गोदाम में शार्ट सर्किट से धंधकी आग मंगलवार तडके पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान नगर निगम के दमकल वाहनों के साथ ही सुरक्षा संस्थान के फायर वाहनों की भी मदद ली गई और लगभग 40 गाडी पानी उडेला गया। बताया जाता है कि आग की भयावहता को देखते हुए रात करीब 2 बजे सुरक्षा संस्थान से बुलाई गए हाईटेक फायर बिग्रेड वाहन ने बिल्डिंग के चारों और बारिश जैसी पानी की बौछार की, जिसके बाद आग को पूरी तरह से कंट्रोल किया गया है। सुबह लगभग 4 बजे तक फायर अमला आग बुझाने में जुझता रहा है। इनके साथ ही 4 थानों की पुलिस, बिजली कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने स्तर पर हरसंभव मदद के लिए जुटे रहे है। सुबह फिर भडकी आग - प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे गोदाम के ऊपरी हिस्से में फिर से आग जल उठी। सूचना पर पुलिस के साथ फायर अमला फिर सक्रिय हुआ और निगम के दमकल दल ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दी है। घटना को लेकर करमचंद चौक स्थित म्यूजिकल पैलेस और सिमराज स्पोटर्स के मालिक राजेश गंगवानी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 वह दुकान, गोदाम बंद कर घर चले गए थे। आग लगने की सूचना पर करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचे तो आग ने दुकानों को तबाह कर दिया था। आग दुकान में कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। दुकान पहुंचने से पहले ही फायर अमला मौके पर पहुंचते हुए आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। राजेश गंगवानी का कहना है कि आग में करीब 2 करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। कपडों की दुकान तक पहुंची आग- कुछ देर में म्यूजिकल पैलेस की आग उपरी ‎हस्से में स्थित सरल जैन की अतिथि कलेक्शन में पहुंची और वहां रखे कपड़ों में आग लग गई जिसने विकराल रूप ले लिया। यहां सूट शेरवानी, से लेकर अन्य कपडों का बंपर स्टाक था। शा रूम के साथ ही गोदाम भी था। आग से अंदर रखे कपडे पूरी तरह खाक हो गई दुकान संचालक अभी आग से नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। संकीर्ण इलाके से बढाई मुशीबत, आठ घंटे तक दहशत में रहे आसपास के रहवासी - बताया जाता है कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां तक दमकल वाहनों और कर्मचारियों की सीधी पहुंच नहीं होने के कारण आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में प्लास्टिक, कपड़े और अन्य जल्दी आग पकडने वाली सामग्री होने से पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया था। 8 घंटे से अधिक रहवासी क्षेत्र के लोग दहशत में रहे । बताया जाता है कि जिस मार्केट में आग लगी उसके पास आधा दर्जन से अधिक घर और अस्पताल भी है। अजय पाठक / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 2.46