ग्वालियर ( ईएमएस ) | भारतीय सेना में अग्निवीर के पुरुष और महिला पदों की भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर की भर्ती के लिये अब 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। आवेदन पत्र www.joinindianarmy.nic.in पर भरे जा सकते हैं। इस भर्ती में 17.5 से 22 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। ज्ञात हो पहले आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल निर्धारित थी। सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर जून 2026 में कॉमन इन्ट्रेंस परीक्षा (सीईई) आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।