- सरकार लागू करने जा रही है नई व्यवस्था भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी के लिए जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है। आउटसोर्स कर्मचारी को अब सीधे खाते में वेतन मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। कर्मचारियों को बिचौलियों और कंपनियों के शोषण से राहत देने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में एंट्री फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर वसूली करने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। 1 अप्रैल से सभी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर नई गाइडलाइन लागू होगी। आउटसोर्सिंग की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जाएगी। विनोद / 31 मार्च 26