क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


- जमकर पीटा, पेट-हाथ पर चाकू से तीन वार कर किया घायल भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के गौतम नगर थाना इलाके के रंभा नगर में सोमवार देर रात घूरने को लेकर हुई बहसबाजी चाकूबाजी में बदल गई। यहॉ करीब आधा दर्जन आरोपियो ने घेरकर पहले तो एक युवक से जमकर मारपीट की और उसके उसके पेट और हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर फरार हो गए। चाकू के वार से युवक को गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुचांया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक थाना इलाके में स्थित रंभा नगर में रहने वाला गुलफाम पिता मोहम्मद जुबैर (31) बागफरहत अफजा में लेडीज टेलर की दुकान चलाता है। रंभा नगर में ही आरोपी साजिद मौलाना और शाहजाद मौलाना रहते हैं। रविवार रात को घायल गुलफाम आरोपी साजिद के घर के पास ही एक आइसक्रीम की दुकान पर खड़ा था। उसे देख साजिद ने दंबगई के लहजे में उससे कहा की तू मुझे घूरता क्यों है। उसके व्यवहार का गुलफाम ने विरोध किया इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरु हो गई। उस समय आसपास के लोगो ने विवाद शांत कराते हुए दोनो को अलग-अलग कर दिया। बाद में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को गुलफाम घर जा रहा था। साजिद और उसके बेटे ने दोबारा उसे घूरने की बात पर घर के करीब ही रोकते हुए उस पर हमला कर मारपीट करनी शुरु कर दी। यह देखकर पड़ोस में रहने वाला साजिद का भाई शाहजाद उसका बेटा, साहिल बच्चा और बिलाल बच्चा ने भी फरियादी से मारपीट की। इसी बीच साहिल और बिलाल ने चाकू निकालकर गुलफाम पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसे घायल कर आरोपी उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में परिवार वालो ने घायल गुलफाम को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जुनेद / 31 मार्च