मुरैना ( ईएमएस ) | शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा जनसुनवाई में 118 आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, डिप्टी कलेक्टर अरविन्द माहौर, भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा, एसडीएम मुरैना बीएस कुशवाह एवं उमेश अवस्थी सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। मंगलवार, 31 मार्च को आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को सुना गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।