राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत स्टार सिटी फेस 1 नक्षत्र नगर निवासी 40 वर्षीय पेट्रोलपंप संचालक अंकुर गुप्ता गत शाम लगभग 4 बजे सतना गया था| दूसरे दिन सुबह उसके भाई अमित ने फोन पर चोरी की सूचना दी| सूचना पाकर सतना से घर वापस आया तो देखा सामने गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे चांदी की बिछिया, लड़के की घड़ी, पत्नी की साड़ी लहंगा तथा नगदी 60 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 6.23