राज्य
31-Mar-2026


*शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख* मीरजापुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते 30.03.2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी मण्डी समिति मय पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली कटरा परिसर से गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर-गौतम कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ मटरू निवासी डंगहर पथरहिया थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर गौतम उपरोक्त के विरूद्ध जनपद के तीन थानों पर कुल 06 अभियोग पंजीकृत है, जिनका विवरण इस प्रकार है। कोतवाली कटरा- (मु0अ0सं0-279/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट), 2.को0देहात-(1.मु0अ0सं0-85/2019 धारा 302,394 भादवि, 2.मु0अ0सं0-311/2019 धारा 379,411 भादवि, 3.मु0अ0सं0-313/2019 धारा 307,394 भादवि व 4.मु0अ0सं0-31/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम) व जमालपुर(मु0अ0सं0-58/2019 धारा 392,411 भादवि) थाना चुनार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित तीन अभियुक्त गिरफ्तार थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः30.03.2026 को वादी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी एवं उसके परिवारजन के साथ गाली-गलौज, धमकी देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-23/2026 धारा 110,115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में 31.03.2026 को उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव चौकी प्रभारी चकगंभीरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद तीन अभियुक्तों रोहित शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा, रोशन शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा कैलाश शर्मा पुत्र स्व0श्यामलाल शर्मा निवासीगण कुसुमी थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । जनपदीय पुलिस द्वारा कुल दो नफर वारंटी गिरफ्तार। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में 31.03.2025 को थाना कोतवाली शहर व विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जनपद में कानून शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 27 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण 27 है । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026