जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में मोहरिया कुटी में पानी की टंकी के पास शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहरिया कुटी पानी की टंकी के पास हनुमानताल निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद हासिप गत शाम कार बाजार के अंदर काम कर रहा था तभी आसिफ और फरहान उससे शराब पीने की मांगत करते हुए गालीगलौज की और आसिफ ने उसे चांटा मारा तथा फरहान ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। कार बजार के मालिक डेविड भाईजान ने अपने कर्मचारी मो. हासिप को मेडीजोन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 6.23