31-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 7 ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे मंगल एन्कलेव कॉलोनी निवासी श्री कृष्ण सिकरवार ने बताया कि भू माफिया द्वारा कॉलोनी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहा है, आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 18 आदित्यपुरम के रहवासियों ने आवेदन देकर बताया कि आदित्यपुरम कॉलोनी में बरसात के समय 3 से 4 फिट पानी सड़क पर भर जाता है, जिस कारण आवागमन में परेशानी होती है, आवेदकों ने समस्या के उचित निदान हेतु, वार्ड 35 बावन पायगा नई सड़क निवासी श्री दिनेश कुमार एवं रहवासियों ने कॉलोनी में अमृत योजनातंर्गत पानी की लाइन डलवाये जाने के संबंध सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर आयुक्त ने कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 36 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।