31-Mar-2026
...


- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर सौंपा ग्वालियर (ईएमएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अल्ट्राटेक बेला सीमेंट वर्क्स जे. पी. पुरम रीवा के कारखाने में कार्यरत 300 ठेका श्रमिकों को विगत 2 मार्च को कारखाने के प्रबंधन द्वारा बिना नोटिस दिए सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके ख़िलाफ़ कारखाने के सामने प्रताड़ित ठेका श्रमिकों द्वारा सेवा में पुनः लेने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आन्दोलन किया जा रहा है। सेवा से बर्खास्त किए गए ठेका श्रमिक कारखाने के प्रबंधन से काम के 8 घंटे निर्धारित करने और 8 घंटे के बाद काम करने पर ओवर टाईम का नियमानुसार भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। इस पर कारखाने के प्रबंधन ने दुर्भावना पूर्वक एकतरफा कार्रवाई करके उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। इस प्रतिकूल स्थिति में उन 300 ठेका श्रमिकों को बेरोजगार होने के कारण घनघोर आर्थिक संकट और बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र ( ज्ञापन ) म प्र के सभी जिलों के कलेक्टर के माध्यम से देने का निर्णय लिया था। जिसके तहत ग्वालियर जिला पार्टी द्वारा कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्वालियर जिला सहायक सचिव के नेतृत्व में कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट राज्य परिषद सदस्य , कॉम अनवर खान ग्वालियर जिला सचिव मंडल सदस्य, कॉम अमरलाल वर्मा, कॉम विनोद कुमार वर्मा,कॉम सुरेंद्र सविता प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ग्वालियर जिला कलेक्टर के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि कुलदीप दुबे तहसीलदार को दिया और मांग की कि व्यापक जनहित में मानवता के आधार पर आपसे अपील है कि कृपया आप अपने प्रभाव का उपयोग कर रीवा के अल्ट्राटेक बेला सीमेंट वर्कर्स के प्रबंधन को सेवा से बर्खास्त किए गए सभी 300 ठेका श्रमिकों को सेवा में पुनः लेने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।