लखनऊ(ईएमएस)। यूपी के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लेटर में आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था। हालांकि, इस्तीफे को उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। उस वक्त रिंकू सिंह पुवायां तहसील के एसडीएम थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया तो रिंकू नरम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद इन्हें हटाया गया था। विनोद उपाध्याय / 31 मार्च, 2026