हाथरस (ईएमएस)।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सासनी क्षेत्र में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान सासनी कोतवाली पहुंचे और ओडिशा प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सासनी पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में ओडिशा प्रशासन द्वारा किसान नेता और अन्य किसानों की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण कदम बताया गया।जिला उपाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि किसानों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राकेश टिकैत को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो देशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।इस दौरान गगन ठाकुर, दीपक उपाध्याय, कुलचन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 31 मार्च 2026