राज्य
31-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार एच.एल.ओ. प्रश्नावली तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि तथा एच.एल.ओ.एप्प का उपयोग कर उत्तर भरने की विधि एवं डाटा सत्यापन स्वगणना आदि के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। मार्गदर्शन जनगणना निदेशालय के अधिकारियों द्वारा दिये गये। प्रशिक्षण के दौरान निगम के उपायुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी व फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित थे। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकानों की सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मंगलवार को शासकीय मॉडल स्कूल टी.टी.नगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार फील्ड ट्रेनर्स को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु एच.एल.ओ. प्रश्नावली को अवधारणाओं एवं परिभाषाओं के साथ समझाने तथा प्रगणकों द्वारा प्रश्नों के उत्तर एच.एल.ओ.एप्प का उपयोग की विधि तथा पर्यवेक्षकों द्वारा डाटा सत्यापन, स्वगणना में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन बी.आर.सी.सी. सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी व सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश नापित द्वारा दिये गये। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती एन.सी.रेजी, जिला सूचना अधिकारी एम.एल.अहिरवार भी मौजूद रहे। हरि प्रसाद पाल / 31 मार्च, 2026