राज्य
31-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। कस्बा सासनी में अनिल वार्ष्णेय के आगमन पर वैश्य वारियर्स संगठन (वीवीएस) के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अनिल वार्ष्णेय ने संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और संगठन पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। सासनी के समाजसेवियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन के विस्तार में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 31 मार्च 2026