राज्य
31-Mar-2026


--स्वागत करते समाजसेवी हाथरस (ईएमएस)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ योगेन्द्र सिंह गहलौत के आवास संस्कार सिटी कॉलोनी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी आयोजनों के लिए मनोनीत शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक और सह-संयोजकों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत ने समाज की एकता और सेवा भावना पर बल दिया। उन्होंने वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और संघर्ष से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मतेंद्र सिंह गहलोत सहित कई गणमान्य लोग और महासभा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 31 मार्च 2025