राज्य
31-Mar-2026


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर स्वच्छ जल अभियान के तहत आयोजित की ‘‘जल सुनवाई’’ भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए ‘‘स्वच्छ जल अभियान’’ के तहत नगर निगम, भोपाल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को समस्त वार्डों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जल परीक्षण एवं लीकेज सुधार आदि संबंधी कार्यवाही भी नियमित रूप से की जा रही है। निगम के सभी 85 वार्डों में जल सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें किसी भी वार्ड में जल परीक्षण हेतु कोई नमूना प्राप्त नहीं हुआ और ना ही किसी नागरिक ने कोई शिकायत दर्ज कराई। निगम के जलकार्य विभाग के अमले ने नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 158 जल नमूने एकत्र किए और 48 स्थानों पर लीकेज सुधारे तथा 09 शिकायतों का निराकरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ जल अभियान के तहत आमजन को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने संबंधी निर्देशों के परिपालन में निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा दिए गए आदेश पर नगर निगम, भोपाल के सभी वार्ड कार्यालयों में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जल सुनवाई आयोजित की गई। निगम अमले ने जल परीक्षण हेतु नमूने एकत्र करने व लीकेज सुधार की नियमित कार्यवाही के तहत संपूर्ण शहर के विभिन्न स्थानों से 158 जल के नमूने एकत्र किए। एकत्र जल नमूनों का परीक्षण 08 परीक्षण शालाओं में किया जा रहा है। निगम अमले ने शहर के 48 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज सुधारे और सी.एम.हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में से 09 शिकायतों का निराकरण भी किया। निगम अमले ने वर्तमान तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 14957 जल के नमूने एकत्र किए जिसमें झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के 6851 नमूने भी सम्मिलित हैं। इसी प्रकार निगम अमले ने अभी तक कुल 3424 लीकेज सुधारे तथा 10078 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई भी कराई। हरि प्रसाद पाल / 31 मार्च, 2026