हरिद्वार (ईएमएस)। किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरू) करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थाना बुग्गावाला पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी नाबालिग बेटी को रितिक निवासी ग्राम मजाहिदपुर बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आज सूचना के आधाार पर आरोपी को रायघाटी पुल बुग्गावाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरू) करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 मार्च 2026