हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बिंधत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान गश्ती दल ने मायापुर स्थित श्रीराम घाट नहर पटरी से एक संदिग्धा की तलाशी ली गयी। जिसके पास से पुलिस ने 10.08 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम रईस पुत्र करामत निवासी ग्राम रतनपुर थाना बहारदाबाद जिला हरिद्वार बताया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-20) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 मार्च 2026