पूर्व विधायक भगवती चौधरी अपने समर्थकों सहित घटना स्थल पहुंचे लालगंज/मीरजापुर (इरएमएस)। थाना क्षेत्र के बसही खुर्द गांव में बीती सोमवार की रात फिल्मी स्टाइल में महिला को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर सात लाख रुपए मूल्य के आभूषण व नगदी लेकर चंपत हो गए। उस समय घर में कमलेश मौर्य की पत्नी करिश्मा अकेली थी। कमलेश मुंबई में नौकरी करते हैं और ससुर शादी में गए हुए थे। घटना की सूचना थाने पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। बसही गांव के एक अन्य पीडि़त अलगू प्रसाद ने बताया 3 महीने पहले लगभग 3500 रुपए नगद एवं 10 लाख के जेवरात उनके यहां से चोरी हुई थी। बसही कला की करिश्मा मौर्य के अनुसार वह आधी रात बाथरुम के लिए घर से निकली थी इसी बीच नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए थे। जब वह बेड पर सोने के लिए गई तो तीन बदमाश काला कपड़ा पहने नकाब और हाथ में दास्ताना पहने थे। चाकू के नोट पर आलमारी में रखा सोने चांदी के आभूषण ले लिया। करिश्मा ने बताया की पति की चैन और अंगूठी भी मांग रहे थे बदमाश, उन्हें पहले से पता था की पति के ससुराल से सोने का चैन व अंगूठी मिली थी। बता दें कि लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर और दुबार कला पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले वर्ष कई घरों और आभूषण की दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थी, लेकिन किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने पर बदमाशों का हौसला बुलंद हैं। लहंगपुर व दुबार कला बाजार में पुलिस गश्त बंद होने से व्यवसायी भय के साए में है। लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव की दूरी लालगंज थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां पर नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। [लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया की ग्रामीणों द्वारा कई तरह की बातें चर्चा में आ रही हैं। पुलिस घटना पर नजर रखे हुए हैं। उधर उक्त चोरी की घटना सुनकर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, अपनी टीम के साथ बसही खुर्द गांव अलगू मौर्य के घर पहुंचे और घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने उक्त चोरी की बारदात पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय शंकर सिंह से मोबाइल पर बात किया और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और सुझाव दिया है कि वह इन घटनाओं की खुलासा करने के लिए भरपूर प्रयास करें जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की खुलासा किया जा सके। उनके साथ टीम में चोरी बारदात की मुआयना करने एवं संवेदन में लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव डॉ शहाबुद्दीन, जिला कांग्रेस चिकित्सा विभाग जिला अध्यक्ष डॉ लाल बहादुर सोनकर, कपिल गौतम, एडवोकेट कुबेर मौर्य, सहित कई लोगों ने बसही खुर्द गांव अलगू मौर्य के घर पहुंचे। शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख, 31 मार्च, 2026