एलपीजी गैस की समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम की गैस एजेंसियों के साथ बैठक हरिद्वार (ईएमएस)। जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो एवं आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी एलपीजी गैस बुक कराई गई है, उनको होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी गैस एजेंसियों में पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो तथा बुजुर्ग एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए। जिससे कि वो लोग अनावश्यक लाइन में खड़े न हो। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक लाइन न लगे, इसके लिए उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा केवाईसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवाईसी करने के लिए लोगों को प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि यदि गैस एजेंसी द्वारा गैस डिलीवरी होने का मैसेज उपभोक्ता को सूचना प्राप्त होती है फि़र भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है इसकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी की जांच कराते हुए यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उनके विरु) आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। उन्होंने उपलब्ध स्टॉक के आधार पर व्यवसायिक सिलेंडर भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चारधाम यात्र को लेकर गैस आपूर्ति की न हो कमी इसको लेकर गैस एजेंसियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को स्टेकहोल्डर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक करने के दिए निर्देश। जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल ढाबों में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने जनपद के जिन क्षेत्रें में पीएनजी गैस कनेक्शन की पाइप लाइन जा रही है, उन क्षेत्रें के नागरिकों, व्यापारियों, होटल रेस्टोरेंट एवं ढाबों के संचालकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की कि अपील की गई है। प्रबन्धन पीएनजी गैस एजेंसी प्रांशु वालियान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कुल 7354 रुपए शुल्क देकर पीएनजी गैस कनेक्शन ले सकते है तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के लिए इस मोबाइल नंबर 09935909486 पर सम्पर्क कर सकते है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीआर चैहान, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट, तहसीलदार सचिन कुमार ,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, बीपीसीएल अश्वनी कुमार, इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन मयंक कुमार सहित संधि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। (फोटो-18) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/31 मार्च 2026