राज्य
01-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम दिल्ली के मादीपुर में पुलिस ने एक ड्रग पेडलर भारत उर्फ मिच्छू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.128 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को लगभग 3:12 पीएम बजे, मादीपुर पुलिस चौकी की टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा की सप्लाई करने के लिए डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास आने वाला है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने उस जगह पर छापा मारा और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026