कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गैस एजेंसी संचालकों व अधिकारियों को दिया धन्यवाद दमोह (ईएमएस)! आज एलपीजी गैस और पेट्रोलियम के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा, प्रॉपर कोऑर्डिनेशन के साथ काम किया जाए, उन्होंने गत् माह क्राइसिस के समय बेहतर समन्वय से अच्छा काम के लिए सभी गैस एजेंसी संचालकों और सभी संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया। बैठक में कॉमर्शियल गैस कनेक्शन वितरण सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के लिए कहा गया, बैठक में सभी तेल कंपनियो के अधिकारी और गैस एजेंसी के डीलर्स/ प्रतिनिधि तथा खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। खाद्य विभाग अधिकारी रचना प्रजापति, सेल्स ऑफिसर जबलपुर, बीपीसीएल एवं जिले की नोडल अधिकारी रेनु वर्मा, आइओसीएल कंपनी के सेल्स अधिकारी सौरभ जैन विशेष रूप से मौजूद रहे, बैठक में बताया गया कि बुकिंग में अब कोई समस्या नहीं है, कमर्शियल गैस दिए जा सकते हैं। ईएमएस/मोहने/ 01 अप्रैल 2026