क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। टिकरापारा क्षेत्र में पुरानी विवाद को लेकर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मो.अनीफ निवासी गोकुल नगर टिकरापारा ने बताया कि 31 मार्च 2026 को उनके पुत्र आवेश खान को पुरानी विवाद के चलते कासिम खान और उसके साथियों ने चाकू से घायल कर दिया। घायल आवेश खान का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। प्रार्थी और घायल से पूछताछ के बाद आरोपियों की पतासाजी की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त 1 नग चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कासिम खान उर्फ अम्मू, उम्र 18 साल, इमाम नगर पानी टंकी के पास, मठपुरैना, टिकरापारा ऋषभ कुमार सेनापति, उम्र 21 साल, बोरियाखुर्द, अक्षत विहार गली नंबर 01, टिकरापारा और शेख मोईन खान, उम्र 20 साल, बिलाल नगर, बोरिया, टिकरापारा को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. के तहत आवश्यक कार्यवाही की। सत्यप्रकाश /चंद्राकर/01 अप्रैल 2026