क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। एसएसपी नशा मुक्त भारत एवं युवा नेतृत्व विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल् हुये और डीएस कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में प्रथा इंडिक रेनैसांस ट्रस्ट के द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “नशा मुक्त भारत, युवा नेतृत्व, सतत विकास एवं महिला सशक्तिकरण” में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया । इस अवसर पर एसएसपी द्वारा अपने संबोधन में युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने एवं सकारात्मक नेतृत्व विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया । एसएसपी द्वारा युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु भी प्रेरित किया गया । इस दौरान नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । प्रतिभागियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया । इस संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना (छै) स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । ईएमएस / 01/04/2026