धर्मेन्द्र राघव अलीगढ़ (ईएमएस)। नगर निगम के वाउर् नम्बर 07 में अवतार नगर की गलियों का हाल बेहाल है। यहां से बच्चों, अभिभावकों, दुकानदारों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हर एक को पानी में गिरने का डर बना रहता है। नगर निगम और प्रशासन इस और देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार नए अधिकारी आते हैं और बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं बदलता है। आज भी लोग गंदगी में जी रहे हैं,जिसके लिये नगर निगम जिम्मेदार है, लेकिन वह कुछ नहीं कर रहा है। बिना बारिश के सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी का सपना अधूरा अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. नगर निगम की लापरवाही और महापौर के खोखले दावों ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें गंदगी से जूझना पड़ेगा? नगर निगम की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है, जबकि जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अवतार नगर में विगत कई सालों से गलियों में सड़क और नालियों का निर्माण कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन रास्तों से छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूलों में पढ़ने आते हैं और वह गंदे जलभराव में गिरकर चु जाते हैं इस संबंध में सबसे पहले हमने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गिरीश चंद्र वर्मा से शिकायत गुजारिश की उसके बाद वार्ड नंबर 7 के सभासद राम किशोर माहोर से कहा उसके बाद शहर विधायक मुक्त राजा से लिखित में गुजारिश की फिर स्वयं सभासदों के मुख्य सचेतक पुष्पेंद्र जादौन पार्षद से भी गुजारिश की उसके बाद भाजपा में अपनी अच्छी छवि रखने वाले डॉक्टर दिनेश शर्मा से भी गुजारिश की। सभी ने आज भरोसा दिया और कोई विकास आज तक नहीं कराया गया। कई बार इस सड़क की नापतोल भी हुई ग्रास रूट टेबल के बीजेपी के अच्छे कार्यकर्ता विनोद कुमार आर्य जी से भी गुजारिश की गई । उसके पश्चात स्वयं महानगर के महापौर प्रशांत सिंघल से भी लिखित में प्रार्थना की। परन्तु सभी ने आश्वासन दिया लेकिन यह अवतार नगर की गलियां आज भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है । एक और मजे की बात बताएं इससे पहले भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता हेमंत सक्सेना ने रामकिशोर महौर से पहले वाले पार्षद को भी लिखित में इसकी सूचना दी थी लेकिन रास्ता आज भी कच्चे पड़े हुये है । लोगों ने खूब जोर लगा लिया पर आज तक कुछ विकास ना हुआ सरकार विकास की बातें करती है और विकास की हालत खराब है । ईएमएस / 01/04/2026