--डॉ. विकास शर्मा का स्वागत करते आयोजक हाथरस (ईएमएस)। ग्राम रुदायन में आयोजित श्रीकृष्ण–राधा मेले का शुभारंभ डॉ. विकास शर्मा ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया।इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और ग्राम संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं।कार्यक्रम के संयोजक गौरव पाठक रहे। आयोजन में सतीश शर्मा, प्रशांत शर्मा, मुकेश उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, जीतू चतुर्वेदी, प्रेमचंद कौशिक, शंकर माहेश्वरी, करुआ पंडित, हरीश पाठक, ठाकरे, छेदीलाल शर्मा, राजन लाल एडवोकेट, अमित उपाध्याय, चंद्रकांत वशिष्ठ, अरुण कौशिक, विशाल सारस्वत, विशाल शर्मा, सोनू शर्मा, कौशल कुमार, मनोज कुमार, चंचल शर्मा, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, विष्णु सिंह, मुकेश बघेल सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 अप्रैल 2026