राज्य
01-Apr-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के मामले में जमानत पर चल रहा था, लेकिन कोर्ट के द्वारा जारी वांरट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो हरहा था, जिसपर न्यायालय की ओर से गैर जमानती वांरट जारी होने के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। थाना सिडकुल पुलिस के मुताबिक सिड़कुल स्थित कंपनी की खिड़की तोड़कर चार लाख पीस सिल्वर सीट चोरी करने के सम्बंधा में कम्पनी प्रबंधक की ओर से 25 दिसम्बर 25 को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिसे ने सीसीटीवी फुटेज के आधाार पर चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए आरोपी नितिन व आकाश ऊर्फ रोबिन को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक न्यायालय से जमानत पर चल रहा आकाश ऊर्फ रॉबिन पुत्र दिनेश निवासी अकबरपुर गढी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश कोर्ट के द्वारा जारी वांरट पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर कोर्ट के द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किये गये थे। जिसके बाद पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में वर्ष 2025 से कामयाब हो रहा था। जिसपर एसएसपी हरिद्वार की ओर से फरार आरोपी पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। पुलिस ने सूचना पर फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी आकाश ऊर्फ रॉबिन को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 अप्रैल 2026