राज्य
01-Apr-2026


--अतिथियों का स्वागत करते आयोजक हाथरस (ईएमएस)। ।सिकंदराराऊ के स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ से पहुंचे एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और सेवानिवृत्त आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 50 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा 25 शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही सार्थक होती है और संस्कारों के बिना उच्च शिक्षा भी अधूरी रह जाती है।इस अवसर पर दीपक उपाध्याय, संजीव, लोकेश जादौन, टोडी सिंह गौतम, प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव, राणा ऋषि प्रताप, दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 अप्रैल 2026