--खाद्य सचल टीम के सदस्य जाँच करते हुए हाथरस (ईएमएस)। जिलाधिकारी के निर्देश पर अलीगढ़ रोड स्थित फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के प्रयोग की जांच की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्टार क्रस्ट, टपरी कैफे, हॉट स्पाइसी फास्ट फूड और हॉट पिज्जा किंग पर टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच में पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि फास्ट फूड में एमएसजी के प्रयोग को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।खाद्य सचल टीम में ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, डॉ विकास, करतार सिंह और पारुल सिंह शामिल रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 अप्रैल 2026