राज्य
01-Apr-2026
...


निगमायुक्त ने किया मुख्यालय का निरीक्षण जबलपुर, (ईएमएस)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम मुख्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त प्रस्तावित ‘दीदी कैफे’ के निर्माण स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कैफे निगम मुख्यालय आने वाले नागरिकों और कर्मचारियों को स्वच्छ और शुद्ध खान-पान उपलब्ध कराएगा। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यह कैफे महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं संचालित करेंगी। निगमायुक्त ने निगम लैब कक्ष का भी निरीक्षण किया और परीक्षण उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए लैब को अत्याधुनिक संसाधनों से अपडेट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, प्रभारी सहायक यंत्री आशीष पाटकर और कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे उपस्थित रहे। सुनील साहू / Shahbaz / 01 अप्रैल 2026/ 07.00