राज्य
01-Apr-2026
...


अब सम्मान से व्यापार करेंगे विक्रेता जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने और व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरंदी में नवनिर्मित आधुनिक मछली मार्केट तैयार हो गया है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ मार्केट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि अब मछली व्यापारियों को सड़कों के किनारे बैठने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें एक सुरक्षित और सुसज्जित मार्केट में स्थान मिलेगा, जिससे उनका व्यापार और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। सड़कों से अतिक्रमण हटने के बाद यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। मार्केट को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, जिससे स्वच्छता बनी रहेगी और खरीदारों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यापारियों की शिफ्टिंग में कोई समस्या न हो। व्यापारियों ने प्रशासन के इस प्रयास पर खुशी जताई है। सुनील साहू / Shahbaz / 01 अप्रैल 2026/ 07.00