राज्य
01-Apr-2026
...


22 भिक्षुकों को आश्रय स्थल भेजा जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन और उनकी टीम द्वारा गौरीघाट, तिलवाराघाट, उमाघाट, जिलेहरीघाट, दरोगाघाट सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत 22 स्थानीय भिक्षुकों को शासकीय आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया गया है, जहां उनके रहने और भोजन की व्यवस्था होगी। वहीं 7 बाहरी भिक्षुकों को काउंसलिंग के बाद उनके गृहग्राम भेजा गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर भिक्षा न दें। प्रशासन के अनुसार भिक्षा देना और लेना दोनों ही कानूनन अपराध है। धारा 223 के तहत 1000 रुपये जुर्माना और जेल का प्रावधान है। सुनील साहू / Shahbaz / 01 अप्रैल 2026/ 07.00