क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक राष्ट्रहित का कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत जनगणना कार्य में नियुक्त चार्ज अधिकारी सभी जोन कमिश्नरों को सभी प्रकार के आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए इसके अलावा प्रगणकों और सुपरवाइजरों की आगामी ट्रेनिंग के लिए स्थल चयन समेत अन्य तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने दिए। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले डेटा संकलन की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने फील्ड स्तर पर तैनात कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य की निगरानी व्यवस्था को सुदृ? करने के निर्देश दिए। निगम कमिश्नर ने कहा की प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन ने एक माह की छूट और दी है,इस अवधि में जिन्होंने अब तक राजस्व कर का भुगतान नहीं किया है उनसे वसूलें। बड़े बकायादारों से सख्ती के साथ वसूलें,बड़े बकायादारों द्वारा भुगतान नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करें। बैठक में इसके अलावा टीएल प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। मनोज राज 04 अप्रैल 2026