कांकेर(ईएमएस)। जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई दिनों तक बुकिंग कराने के बावजूद लोग समय पर सिलेंडर नहीं पा रहे हैं, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं मुन्ना सिन्हा, ओम दुग्गा और महेश कुमार महादेव रावटे ने बताया कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर है, जहां लोग फिर से लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन का उपयोग करने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे समय और श्रम की खपत बढ़ रही है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इंडियन गैस वितरक भावेश कुमार सोनी ने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त आपूर्ति के लिए अनुरोध किया गया है और जल्द ही सिलेंडरों की उपलब्धता सामान्य हो जाएगी। ईएमएस(राकेश गुप्ता)02 अप्रैल 2026