बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नज़ारा सामने आया है। मिनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। अचानक नियंत्रण खोने के बाद उसकी बाइक डिवाइडर से भिड़ गई, जिससे वह सडक़ पर गिर पड़ा और बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत उसे उठाया और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोज राज 04 अप्रैल 2026