क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


दुर्ग(ईएमएस)। जिले में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने AMS Solution और M/s R-V Group Company के नाम पर निवेश का लालच देकर 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने संतरा बाड़ी निवासी पीड़ित जयदीप सिंह कंडा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने तीन महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निवेश करवाया और बाद में रकम हड़प ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर के सड्डू क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)02 अप्रैल 2026