क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित ई.टी.आई. प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावशाली ढंग से संचालित हो रहा है। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में विभिन्न महाविद्यालयों के 53 कार्यक्रम अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों के कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को सशक्त बनाना है।प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एच. एस. होता उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला। - डिजिटल साक्षरता और एआई पर विशेष जोर पहले तकनीकी सत्र में डॉ. एच. एस. होता ने डिजिटल साक्षरता विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में एआई टूल्स,एम एस ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट और इंटरनेट कौशल का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इन तकनीकों के माध्यम से एनएसएस गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जा सकता है। - प्रशासनिक प्रशिक्षण से मिली कार्यकुशलता आगामी सत्रों में डॉ. भूपेंद्र पटेल ने गोद ग्राम चयन, विशेष शिविर आयोजन, लेखा प्रणाली और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी दी। वहीं डॉ. एस. एल. निराला के मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को नई ऊर्जा मिली। कार्यक्रम का संचालन मुकुल शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शत्रुघ्न घृतलहरे और डॉ. सितेश जैन ने किया। - नेतृत्व विकास का सशक्त मंच बना प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि नेतृत्व विकास का एक प्रभावी मंच है। मनोज राज 04 अप्रैल 2026