क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


धमतरी(ईएमएस)। शहर की प्राचीन बाल कला मंदिर गणेशोत्सव समिति आमापारा ने प्याऊ घर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी बिशेसर पटेल और पिंकी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और उद्घाटन किया। पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि “प्यासे को पानी पिलाना, भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने बताया कि यह संस्कार समग्र पीढ़ी को समर्पित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। बाल कला मंदिर समिति के अध्यक्ष बिशेसर पटेल और पिंकी यादव ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, इसलिए सभी को एक-दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में देवनारायण यादव, विजय पटेल, सुंदर नाग, अनवर हुसैन सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)02 अप्रैल 2026