कांकेर(ईएमएस)। जिले के ताड़ोकी क्षेत्र के मंगतासालेभाट में आयोजित होने वाले वार्षिक देव मेला को सफल बनाने के लिए ग्राम समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन सरपंच जागेश्वर कोमरा ने किया, जिसमें कोलर परगना मांझी मेहतू राम दर्रो भी उपस्थित रहे। बैठक में तीन दिवसीय मेले की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। देव विग्रह और डांग-डोली की व्यवस्था, झाला छापर निर्माण तथा बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी गई। सरपंच जागेश्वर कोमरा ने पानी, बिजली, सड़क और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड पंचों और ग्राम के युवाओं को मेले के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में ग्राम पटेल राजूलाल दर्रो, गायता नरसू राम दर्रो, लक्ष्मीनाथ दर्रो, राजलाल दर्रो, गोविंद दर्रो और पंचायत सचिव रऊफ अहमद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर मेले को सफल और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया। ईएमएस(राकेश गुप्ता)02 अप्रैल 2026