राष्ट्रीय
02-Apr-2026


अयोध्या (ईएमएस)। देश के दिग्गज और चर्चित उद्योगपति गौतम अडानी गुरुवार को अयोध्या पहुंचें। वह अपने निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरें। वह यहां तीन घंटे तक रहें। राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 11 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करना प्रस्तावित है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंची थी। इसमें अंबानी परिवार भी मौजूद था। उद्योगपति गौतम अडानी उस दौरान आयोजन में शामिल नहीं हो सके थे। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती समारोह के दिन अपने परिवार के साथ यहां राम मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना की। गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी थे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि अदाणी परिवार ने मंदिर में पवित्र अनुष्ठानों में भाग लिया और प्रार्थना की। गौतम अदाणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज अयोध्या में हमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।’’ अदाणी ने कहा, ‘‘हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।’’ जितेन्द्र 02 अप्रैल 2026