गोंडा (ईएमएस)। यूपी के गोंडा में चार दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री शीला (22) बीती 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 30 मार्च को घरवालों ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में शीला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक अभिलाख सिंचाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उन्होंने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। जितेन्द्र 02 अप्रैल 2026