नरसिंहपुर (ईएमएस)।. राज्य शासन के राजस्व विभाग के द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तहसीलदार श्री अमित कुमार रिनाहिते को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक तहसीलदार तहसील नरसिंहपुर में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रभारी तहसीलदार श्रीमती रूबी खान को पूर्ववत अपने सौंपे गए प्रभार अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार नरसिंहपुर1 वृत्त पर कार्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के राजस्व विभाग के द्वारा नायब तहसीलदार श्री अमित कुमार रिनाहिते की पदोन्नति उपरांत पदस्थापना तहसीलदार जिला नरसिंहपुर के लिए की गई है। शासन के आदेश के परिपालन में तहसीलदार श्री हिरनाहिते एक अप्रैल को पूर्वान्ह अपनी उपस्थिति कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में दिए जाने के फलस्वरूप कलेक्टर द्वारा उक्त आदेश जारी किया है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 02 अप्रैल 2026