दो पत्नियों के रहते घर खर्च को पूरा करने के लिए देता था झपटमारी को अंजाम हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने गश्त के दौरान महिला के कानों के कुंडल झपटमार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार आरोपी ने सिडकुल क्षेत्र में झपटमार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने झपटमार से महिला के कानों से झपटे गये कुंडल बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस घटना का खुलासा एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मायापुर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च की रात को सिडकुल स्थित रोशनाबाद निवासी एक महिला अपने पति के साथ किसी काम के सिलसिले में जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने महिला के कानों के कुंडल झपट कर फरार हो गया। पीडित दम्पति ने बाइक सवार को पकडने के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक लोगों की भीड एकत्रित होती, तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बाइक सवार आरोपी की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध पुलिस के गश्ती दल को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस के गश्ती दल को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर बाइक सवार संदिग्धा को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से महिला के कानों से झपटे गये कुंडल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ ऊर्फ निन्हा निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसकी दो पत्नियां हैं और घर का खर्च को पूरा करने के लिए वह झपटमारी की घटना को अंजाम देता था। अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। यदि इसके द्वारा अन्य ओर भी कोई घटना की गई हैं उसको भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। (फोटो-17) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 अप्रैल 2026