राज्य
02-Apr-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस)। नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत पदस्थ तहसीलदार/ अधीक्षक भू-अभिलेख/ सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को तहसील के राजस्व न्यायालय एवं गैर न्यायालयीन कार्यों (कार्यपालिक दंडाधिकारी) के सम्पादन के लिए पूर्व में पदस्थ किया गया था। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक करेली तहसील के अंतर्गत नायब तहसीलदार बरमान वृत्त प्रभारी तहसीलदार श्री विक्रम सिंह ठाकुर को तहसीलदार तेंदूखेड़ा (आहरण संवितरण सहित), नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत गैर न्यायालयीन कार्य (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) नायब तहसीलदार श्री महेश बट्टी को अब करेली तहसील के वृत्त बरमान में नायब तहसीलदार और तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत प्रभारी तहसीलदार तेंदूखेड़ा प्रभारी तहसीलदार श्री इमराज मंसूरी को पूर्ववत नायब तहसीलदार चांवरपाठा वृत्त तहसील तेंदूखेड़ा में पदस्थ किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के शेष भाग को यथावत रखा गया है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 02 अप्रैल 2026